बड़ी खबर: चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, दो चरण में होंगे मतदान, 14 नवंबर को आएंगे परिणाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तारीखों का एलान हो गया है।

चुनाव में हिंसा नहीं होगी बर्दाश्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तिथियों की घोषणा की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने आज‌ सोमवार को तिथियों का ऐलान किया। घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

22 नवंबर को समाप्त हो रहा है बिहार विधानसभा का कार्यकाल

दरअसल बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी देते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।