देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। सीपी राधाकृष्णन भारत के नए उप राष्ट्रपति होंगे। NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोटों के साथ जीत हासिल की है।
नया उपराष्ट्रपति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और INDIA गठबंधन के बी सुदर्शन रेड्डी को हराया है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इसके साथ ही भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। दरअसल पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया था जबकि विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया था।
आज हुए चुनाव
उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हुआ। आज मंगलवार को हुए चुनाव में 767 सांसदों ने वोट डाले। इसमें से 15 वोट अमान्य रहे। इस चुनाव में कुल 782 सांसदों को मतदान देने का अधिकार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 769 सांसदों ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।