बड़ी खबर: पाकिस्तान पर भारत ने शुरू की जवाबी कार्रवाई, लाहौर पर ड्रोन से किया हमला, शहर में ब्लैकआउट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज पाकिस्तान ने जम्मू पर सुसाइड ड्रोन से हमला किया।

पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने मंगलवार की आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। जिसे भारत ने  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। इसके बाद 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने भी हिंदुस्तान पर हमले करने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम किया है। भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाक के सारे मिसाइल मार गिराए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान भी मार गिराया है।भारत ने पाकिस्तान का एक और JF-17 फाइटर जेट भी मार गिराया है। जिसमे अभी तक पाकिस्तान के कुल 3 फाइटर जेट विमान मार गिराए हैं।इसके बाद अब भारत ने पाकिस्तान के लौहार पर ड्रोन से हमला किया है। भारत के एक्शन के बाद लाहौर में ब्लैकआउट हो गया है। इसके अलावा पाकिस्तान के सियालकोट में भी भारत ने बहुत बड़ा हमला कर दिया है।

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख से लगातार संपर्क में बनें हुए हैं।