देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पाकिस्तान ने जम्मू पर सुसाइड ड्रोन से हमला किया है।
पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने मंगलवार की आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। जिसे भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। इसके बाद 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने भी हिंदुस्तान पर हमले करने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम किया है। भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाक के सारे मिसाइल मार गिराए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान द्वारा भारत के सभी बॉर्डर एरिया पर लगातार ड्रोन हमले किये जा रहे हैं। जिन्हें भारतीय सेना के एयर डिफेंस इन हमलों को लगातार नष्ट कर रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान का JF-17 जेट फाइटर मार गिराया है।
धर्मशाला में रोका आईपीएल मैच
रिपोर्ट्स के मुताबिकपाकिस्तान से हमलों के बीच धर्मशाला में आईपीएल मैच रोक दिया गया है। धर्मशाला में हो रहा यह मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था। जब मैच रोका गया, तब पंजाब की पारी का 11वां ओवर फेंका जा रहा था। मैच रोका गया। इसके बाद मैदान की फ्लडलाइट्स बुझा दी गईं और दर्शकों को बाहर निकाल दिया गया।