अभी की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला होने की खबर सामने आई है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में 3 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं 14 जवान घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
मुठभेड़ जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुकमा के टेकलगुडेम गांव में आज ही एक सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया था। जिसमें कैंप स्थापित करने के बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, कोबरा बटालियन और स्पेशल टास्क फोर्स इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।