बड़ी खबर: नैनीताल पुलिस ने देश के कोने-कोने से ढूंढ निकाले गुम हुए 266 मोबाइल फोन, कीमत 44 लाख 91 हजार रुपये

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिये गए थे।

कुल 266 मोबाइल हुए बरामद

इस आदेशानुसार डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध व हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में हेम चंद्र पंत निरीक्षक प्रभारी साईबर/मोबाईल एप के नेतृत्व में माह अक्टूबर 2023 से अब तक IMEI नम्बरों को एसओजी प्रभारी अनीस अहमद के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त विभिन्न राज्यों  उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमांचल प्रदेश व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 266 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये। जिनकी अनुमानित कीमत 44,91,500 रुपये है।
     
पुलिस का जताया आभार

मोबाईल मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाईल सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी। अपने-अपने खोये मोबाईल पाकर मोबाईल स्वामियों द्वारा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। कुल मोबाईल- 266 व कीमत- 44,91,500 रुपये है।
 
माह अक्टूबर 2023 से अब तक

👉 बरामदगी- 266 मोबाईल
👉 अनुमानित कीमत- 44,91,500 रूपये
👉 वर्ष 2023 में अब तक कुल बरामद- 896 मोबाइल फोन
👉 अनुमानित कीमत- 1,58,64,500 रूपये

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- का0 किशन सिंह कुॅवर
2- का0 दिनेश नगरकोटी
4- म0का0 पूजा चौधरी

बरामद मोबाईलों का विवरण

1- सैमसंग- 46-      7,94,000₹
2- वीवो- 49-         10,00000₹
3- रेडमी,एमआई- 50- 7,61,000₹
4- ओप्पो- 36-         5,30,000₹
5- वन प्लस- 09-     2,10,000₹
6- रियलमी- 34-      5,65,000₹
7- आई फोन- 03-   1,53,000₹
8- पोको- 08-         1,16,500₹
9- टैब / रियलमी- 01-  20,000₹
10- नारजो- 06-        72,000₹
11- जियो- 01-          6,000₹
12- आईटेल- 02-       24,000₹
13- टेक्नो- 08-        1,12,000₹
14- इन्फिनिक्स- 03- 40,000₹
15- नोकिया-  03-     25,000₹
16- माइकोमैक्स- 01- 1,000₹
17- लावा-  01-          6,000₹
18- अन्य-   05-         56,000₹

टीम को पुरस्कार की घोषणा
    
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500/ नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।