जरूरी अपडेट: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) के लिए पुन: परीक्षा (Re-Exam) की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
जून में होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश भर में अब यह परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर इस निर्णय की जानकारी दी।
एजेंसी ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है कि भारत सरकार की स्वीकृति से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026, रविवार को NEET (UG) परीक्षा का पुनर्नियोजन निर्धारित किया है। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।
शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई हाई-लेवल बैठक
रिपोर्ट्स के मुताबिक री-एग्जाम का यह फैसला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर हुई एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक के बाद आया है। बीते दिन देर रात तक चली यह बैठक करीब दो घंटे तक जारी रही।