बड़ी खबर: RBI का बड़ा एक्शन, इन तीन बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, जानें वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आरबीआई ने तीन बैंकों पर एक्शन लेते हुए भारी जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने इन बैंकों पर लगाया जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी बैंक और पंजाब नेशनल बैंक पर बड़ा एक्शन लिया है और भारी जुर्माना लगाया है। इसकी वजह भी सामने आई है। नियामकीय अनुपालन में कुछ खामियों की वजह से आरबीआई ने यह बड़ा कदम उठाया है।

बैंकों की कुछ कमियों के कारण लगाए गए जुर्माने

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई ने बीते कल गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें यह जानकारी साझा की। आरबीआई के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक ने ‘ऋण प्रणाली और ऋण वितरण’ तथा ‘ऋण और अग्रिम से संबंधित वैधानिक दिशा-निर्देशों’ का ठीक से पालन नहीं किया। इस कारण बैंक पर 61.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा ‘अपने ग्राहक को जानिए’ (KYC) संबंधी नियमों का उल्लंघन किया गया, जिसके चलते उस पर 38.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पंजाब नेशनल बैंक पर ‘ग्राहक सेवा’ से जुड़े निर्देशों के पालन में कमी पाए जाने के बाद 29.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।