स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में आपका भी खाता है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय स्टेट बैंक ने ATM ट्रांजैक्शन चार्जेस में बदलाव किया है।
ATM ट्रांजैक्शन चार्जेस में बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SBI ने नया नियम लागू किया है। जिसके तहत बैंक ने फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद ATM यूज करने के चार्जेस बढ़ा दिए हैं। साथ ही आपको दूसरे बैंक के ATM से कैश विदड्रॉल की मंथली लिमिट खत्म होने के बाद हर बार कैश निकालने पर 23 (GST मिलाकर) लगेंगे और बैलेंस चेक करने जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 11 रुपये लगेंगे। फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर पहले 21 रुपये लगते थे। अब GST के साथ यह 23 रुपये हो गया है। वहीं बैलेंस इन्क्वायरी या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए अब 11 लगेंगे।
इस वजह से लिया फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक SBI इंटरचेंज फीस में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के चलते ट्रांजैक्शन चार्जेस को बढ़ाने का फैसला लिया है। नए नियम के तहत, SBI के सेविंग्स अकाउंट धारकों को पहले की ही तरह दूसरे बैंकों के ATM पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे, लेकिन इस लिमिट के बाद कैश निकालने पर अब 23 रुपये प्लस GST और बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये प्लस GST देने होंगे।