देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बरेली में महान डोगरा सेनानायक जनरल जोरावर सिंह (भारत के नेपोलियन) को श्रद्धांजलि स्वरूप बाइक रैली निकाली गई।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में संगीत समारोह के जरिये रैली का होगा विश्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर रविवार को उत्तर भारत एरिया के राइडर्स ने जोरावर ट्रेल बाइक रैली निकाली। जिसमे 28 सदस्य टीम में शामिल हैं। रैली में भारतीय सेना के 24 पुरुष, और चार महिला राइडर्स समेत स्वयंसेवी राइडर्स भी शामिल हैं। जो आठ दिन कुमाऊं के विभिन्न धर्मस्थलों, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्रों का भ्रमण कर देश प्रेम का संदेश देगी। बताया गया है कि जोरावर सिंह की विरासत से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों समेत दुर्गम इलाकों से गुजरेगी। योद्धाओं की विजय और सशस्त्र सेना के साहस का प्रदर्शन भी होगा।
हिमाचल प्रदेश में हुआ था जन्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कहलूर रियासत के चंदेल राजपूत परिवार में जन्मे जनरल जोरावर सिंह वर्ष 1841 में तिब्बत में तकलाकोट युद्ध में शहीद हुए थे। उनके सैन्य नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं से डोगरा राज्य महान साम्राज्य बना। उन्होंने वर्ष 1834 में लद्दाख, 1840 में बाल्टिस्तान और 1841 में तिब्बत पर विजय हासिल की थी।