देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लंबे इंतजार के बाद नया अध्यक्ष मिल गया है।
पार्टी ने किया औपचारिक ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार को भाजपा पार्टी के नए प्रमुख के रूप में 5 बार के विधायक नितिन नबीन के नाम का औपचारिक ऐलान किया गया है। इससे पहले उन्हें कल निर्विरोध बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वह इस पद पर आसीन होने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। बता दें कि जेपी नड्डा के बाद 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब उनकी पूर्णकालिक ताजपोशी होगी।
दी बधाई
जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। नितिन नबीन के बीजेपी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “नितिन नबीन को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानि पार्टी की छोटी सी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से, बीजेपी के संविधान की भावना को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी। आज उसका विधि पूर्वक समापन हुआ है।” उन्होंने आगे कहा, “अब नबीन मेरे बॉस हो गए हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं। ”