बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को मिला ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ अवॉर्ड, सिनेमा और संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित


बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को सिनेमा और संस्कृति में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसकी स्थापना 2011 में हुई थी।

अर्जुन रामपाल ने जताया आभार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के माननीय 37वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन के हाथों चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड महाराष्ट्र से सम्मानित किया गया है। जिस पर उन्होंने आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद और मनोज बाजपेयी को भी चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ गांधीवादी मूल्यों, सामुदायिक सेवा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक भारतीय पुरस्कार है।