उत्तराखंड: चारधाम समेत यात्रा रूट पर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, बड़ी संख्या में पुलिस के साथ पैरामिलेट्री फोर्स तैनात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के कपाट खुले। इसके बाद दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केदारनाथ सहित उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए चारधाम में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस के साथ ही पैरामिलेट्री फोर्स के करीब 1000 से अधिक अधिकारी और जवान यात्रा रूट पर तैनात है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से यात्रा रूट पर बड़ी संख्या फोर्स तैनात है। वहीं बम निरोध दस्ता और डॉग स्क्वायड भी केदारनाथ धाम पहुंच गया है। सोनप्रयाग से धाम तक 139 कैमरों से चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है।