ब्रेकिंग: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बाॅलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

अस्पताल में भर्ती हुए सैफ अली खान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बीते बुधवार को आधी रात में एक चोर घुस गया। यह घटना रात को करीब 2 बजे की बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ और हमलावर के बीच में हाथापाई भी हुई थी। जिस पर चोर ने चाकू से उन पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। हमला उनके स्पाइन और सीने के आसपास किया गया है । हाथापाई के दौरान उनको करीब छह जगहों पर चोट लगी है। जिसमें वह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफ अली खान की सर्जरी चल रही है। बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में FIR कर ली है और अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है। वहीं सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं। इस घटना पर अभी परिवार ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।