अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब पुल के समीप कल रात से एक ट्रक फसा पड़ा है। रात 02 बजे से मार्ग बंद है। इससे आवाजाही ठप हुई है।
जिला प्रशासन मार्ग खोलने में लगा
जिसके बाद से प्रशासन सड़क खोलने के लिए कार्य में जुट हुआ है। वहीं इन दिनों पहाड़ी खिसकने की वजह से अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के इस स्थान पर खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। जिसके चलते वाहनों के लिए खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है।