ब्रेकिंग:दिल्ली शराब नीति केस: 28 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेजे गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली से अभी की बड़ी खबर सामने आई है। ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को  बीते कल गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दिल्‍ली की राउस एवेन्‍यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया है।

कोर्ट में करीब तीन घंटे तक हुई बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राउज एवेन्‍यू कोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। 28 मार्च तक अब वो ईडी की रिमांड पर रहेंगे। ED ने जज से दिल्‍ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड दी है। 28 मार्च को उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।