देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है।
इजराइल के जवाबी हमले शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद संभावित उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीनको इजराइल ने निशाना बनाया है। इस संबंध में इजराइली मीडिया ने यह दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्राइली मीडिया के मुताबिक इजराइली सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाके में एक बंकर को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बंकर में हाशेम सैफेद्दीन, हिजबुल्ला के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर रहा था।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले में हाशेम की मौत हो गई है या फिर वह बच गया है। वहीं अभी तक हिजबुल्ला की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले इजरायल ने हवाई हमले में चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को मार गिराया था। जिसमें इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर भीषण हमला किया था। इस हमले के बाद ही हिजबुल्लाह चीफ के मारे जाने की खबर सामने आई थी।