◆ लोकसभा ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2022 पारित किया। कई राज्यों में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना प्रावधान।
◆ संसद ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक-2021 पारित किया।
◆ सरकार ने इस महीने की 5 तारीख से 15 अगस्त तक देशभर में सभी संरक्षित स्मारकों में आगंतुकों और पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क कर दिया है। पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया, यह फैसला आज़ादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को देखते हुए किया गया है।
◆ राजस्थान में चर्म रोग लम्पी से 94,000 से अधिक मवेशी संक्रमित हो गए हैं। इस रोग से अभी तक 4200 मवेशी मारे जा चुके हैं। पशुपालन विभाग के आंकडों के अनुसार 17 जिलों में यह बीमारी फैली हुई है।
◆ प्रधानमंत्री आज कल गुजरात के धरमपुर में श्रीमद् राजचंद्र मिशन की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वलसाड जिले के धरमपुर में श्रीमद् राजचंद्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
◆ सरकार ने आज राज्य स्तरीय और निजी विश्वविद्यालयों के साथ कॉलेजों में अनुसंधान और विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के उद्देश्य से राज्य विश्वविद्यालय अनुसंधान उत्कृष्टता योजना की शुरूआत की।
◆ प्रवर्तन निदेशालय ने येस बैंक- DHFL बैंक ऋण धोखा-धड़ी से संबंधित धनशोधन मामले में महाराष्ट्र के दो बिल्डरों अविनाश भोसले और संजय छाबड़िया की 415 करोड रुपये की सम्पत्ति कुर्क की है।
◆ भारत के सौरव घोषाल ने इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को हराकर पुरुष एकल स्क्वैश में कांस्य पदक जीता। यह एकल में भारत का पहला राष्ट्रमंडल खेलों का पदक है।
◆ अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में समुद्री कछुओं के ज्यादातर अंड़ों में से सिर्फ मादा कछुए ही निकल रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से फ्लोरिडा में नर और मादा कछुओं की संख्या में असमानता आई है।
◆ भारतीय महिला हॉकी के ग्रुप ए में कनाडा को 3-2 से हराकर पांचवीं बार सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। भारत इस जीत से ग्रुप में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
◆ श्रीलंका ने कहा, भारत ने मुश्किल समय में जीवनदान दिया।
◆ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसका अंजाम अमेरिका और ताइवान को भुगतना होगा। वहीं नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से ग़ुस्साए चीन के समर्थन में आया पाकिस्तान।
◆ उत्तराखंड DGP अशोक कुमार ने कहा, ऑपरेशन मुक्ति हमारा एक विशेष अभियान है जो 2017 से चल रहा है जिसका उद्देश्य भिक्षा वृत्ति वाले बच्चों को भिक्षा वृत्ति से मुक्ति दिलाना है। इसमें अभी तक 1430 बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाया गया है। हम उसी अभियान को दोबारा पुनर्जीवित कर रहे हैं।
◆ कोलकाता की एक विशेष अदालत ने SSC भर्ती घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को 5 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा।