देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। राज्यसभा में आज गुरूवार को विपक्ष के हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग बिल पास हो गया है।
राज्यसभा में यह बिल पास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरूवार को राज्यसभा में ‘ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025’ को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के जवाब के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। बिल के कानून बनने पर पैसे से जुड़े सभी ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लग जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिल पेश किया और कहा कि ऑनलाइन गेमिंग की समस्या ड्रग्स जैसी लत बन चुकी है और इसमें कई लोग अपनी जीवनभर की कमाई गंवा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने हाल के समय में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े मामलों और उनके चलते लोगों की आत्महत्या के मामलों की जानकारी दी। इससे पहले बिल लोकसभा से पास किया गया था। अब यह बिल कानून बनने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी के बाद विधेयक कानून का रूप में ले लेगा।
राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
गुरुवार को मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे शुरू हुई। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है।