ब्रेकिंग: राज्यसभा चुनाव: हिमाचल प्रदेश में हुआ बड़ा उलटफेर, BJP के हर्ष महाजन हुए विजयी घोषित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है।

राज्यसभा चुनाव में हर्ष महाजन की जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव में विजयी घोषित हुए है। वर्तमान में महाजन भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं। जीत के ऐलान के बाद से भाजपा में जश्‍न का माहौल बना हुआ है।

वोटिंग के बाद लॉटरी से हुआ हार-जीत का फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी का मुकाबला भाजपा के हर्ष महाजन से हुआ था। जिसमें हिमाचल प्रदेश से राज्‍यसभा की इकलौती सीट के लिए शिमला विधानसभा में मतदान हुआ था। दोनों दिग्गजों के बीच हार-जीत का फैसला वोटिंग के बाद लॉटरी से हुआ। कुल 68 में से 34 वोट कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के पक्ष में पड़े, जबकि बाकी 34 वोट भाजपा के हर्ष महाजन को मिले। जिसके बाद नियम “ड्रॉ ऑफ लॉट्स” के तहत पर्ची निकाली गई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन का नाम था और वह विजयी घोषित किए गए।