अल्मोड़ा: मनरेगा कार्यों के मैटीरियल समेत श्रमिकों का भुगतान नहीं होने से ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी, काम ठप
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मनरेगा कार्यों के मैटीरियल समेत श्रमिकों का भुगतान नहीं होने से ग्राम प्रधान संगठन भड़क गया है। जिस पर बुधवार को जिलेभर में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी कर दी। इस दौरान प्रधानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।…