अल्मोड़ा: पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जिला बदर होने के बाद भी अल्मोड़ा में घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की कार्यवाही इसी क्रम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सख्ती से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।…