सावधान: शरीर के लिए खतरनाक बन सकता है यह सैनिटाइजर, सेहत के लिए नुकसानदायक

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक समय ऐसा था जब सबसे ज्यादा सैनिटाइजर की जरूरत पड़ती थी। वो समय था कोरोना काल का।

इस तरह के सैनिटाइजर का न करे उपयोग, बरतें सावधानी

अब सैनिटाइजर का इस्तेमाल कम होने लगा है लेकिन अभी भी लोग सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। इसी संबंध में एक जरूरी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कुछ समय पहले एफडीए ने अलर्ट किया है। अलर्ट करते हुए बताया कि कुछ सैनिटाइजर शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं। जिस पर बताया कि अगर आप इस प्रकार के सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे हैं या करने वाले हैं तो सावधानी बरतें।

सेहत और शरीर को नुकसान का खतरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अलर्ट किया है कि हैंड सैनिटाइजर का उपयोग सावधानी से करें। इससे सेहत और शरीर पर नुकसान हो सकते हैं। बताया कि कुछ सैनिटाइजर में मेथनॉल नाम घटक मिला हुआ है। जिसके बाद कंपनियों द्वारा ऐसे सैनिटाइजर को बेचने से रोका गया और उसे वापस लिया जा रहा है। उत्पाद अमेरिका में ऑनलाइन बेचे जा रहे थे। इन्हें मई 2021 से अक्टूबर 2023 के बीच वितरित किए गए।