देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है।
APAAR ID की अनिवार्यता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें अब क्लास 9 से 12 के सभी विद्यार्थियों के लिए APAAR ID बनवाना अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई ने ”वन नेशन, वन स्टूडेंट ID” योजना अंतर्गत यह फैसला किया है। सीबीएसई की इस पहल का उद्देश्य सारी एकेडेमिक इंफॉर्मेशन को एक जगह सहेज कर रखना है।
यह दस्तावेज रहेंगे सुरक्षित
रिपोर्ट्स के मुताबिक APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) 12 अंकों का यूनिक डिजिटल आईडेंटिटी नंबर है, जो विद्यार्थियों की सारी एकेडेमिक इंफॉर्मेशन को डिजिटलाइज्ड करेगा। इसके साथ ही आपके स्कूल रिकॉर्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट और अन्य एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स को भी सुरक्षित रखेगा।