चमोली: घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर खाई में गिरा मैक्स वाहन, 3 युवकों की मौत

उत्तराखंड के चमोली से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां -रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात को करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस वाहन में सवार 3 युवकों की मौत हो गई।

वाहन में सवार 3 युवकों की मौत-

जानकारी के अनुसार यहां क्षेत्र में बेहद खराब मौसम के चलते रात को किसी को भी दुर्घटना का पता नहीं चल पाया। वही दुर्घटना का पता ग्रामीणों को शनिवार को सुबह चला। इस दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33 वर्ष) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40 वर्ष) सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह जंगल का क्षेत्र है।