चंपावत: 51 हजार दियों से जगमगा उठा बाराही मंदिर देवीधुरा, युवाओं और क्षेत्रीय लोगों में दिखा खास उत्साह

चंपावत से जुड़ी खबर सामने आई है। चंपावत जिले के सभी मंदिरों को दिपावली के अवसर पर रंग बिरंगी फूल मालाओं और लडियों से सजाया गया।

लोगों ने धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व

जिसमें जिले का प्रसिद्ध मंदिर बाराही मंदिर देवीधुरा को 51 हजार दियों से जगमगा उठा। जानकारी के अनुसार इस संबंध में दीपोत्सव कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं और क्षेत्रीय लोगों ने दिन से ही कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली थीं। मां बाराही प्रांगण खोलीखांड दुबचौडा और अनंत वैली के अनेक हिस्सों में दीपदान कार्यक्रम हुआ। साथ ही लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली व‌ गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।