Site icon Khabribox

चम्पावत: बागेश्वर के रेडियोलॉजिस्ट गौरव चम्पावत में देंगे सेवा, अल्ट्रासाउंड की मिल सकेगी बेहतर सुविधा

चम्पावत जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ.गौरव जोशी को स्वास्थ्य निदेशालय ने चम्पावत भेजा है। अब वह बतौर रेडियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल में सेवा देंगे। डीएच में अब डॉ. प्रदीप बिष्ट के बाद वह दूसरे रेडियोलॉजिस्ट होंगे।

दो-दो रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद लोगों को अल्ट्रासाउंड की मिल सकेगी बेहतर सुविधा

स्वास्थ्य निदेशालय से 26 अगस्त को डॉ. गौरव के स्थानांतरण के आदेश जारी किए थे। जल्द वह जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके अलावा चम्पावत जिला अस्पताल में पीएमएस के पद पर डॉ. मोहन खोलिया ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले रेडियोलॉजिस्ट डॉ.प्रदीप बिष्ट प्रभारी पीएमएस के तौर पर जिला अस्पताल में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दो-दो रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद लोगों को अल्ट्रासाउंड की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Exit mobile version