चम्पावत जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। तल्लादेश क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में चार लोग हुए घायल
जानकारी के अनुसार देर शाम चंपावत से मंच की ओर जा रही टैक्सी वाहन संख्या यूके 03 टीए0797 वाहन रमैला ठुलकोट के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे। जिसमें चालक भवान सिंह, सतीश सिंह,कलावती देवी,मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय राहुल सिंह महर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना के बाद 108 वाहन को शाम 7:30 पर फोन किया गया लेकिन वाहन 8:13 बजे पहुंचा। जबकि 108 वाहन दुर्घटना से 3 किमी मंच में ही खड़ा था।
मंच अस्पताल में नहीं मिला एक भी डॉक्टर
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब मंच अस्पताल में इलाज के लिए ले गए उस समय मंच अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं मिला। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।