चंपावत से वाहन दुर्घटना की दुखद खबर सामने आई है । जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई । जबकि चार वर्षीय बच्चे के साथ चार लोग घायल हो गए।
100 मीटर गहरी खाई में समाया वाहन
जानकारी के अनुसार सोमवार को चम्पावत से खटोली के लिए सवारी ले जा रहा मैक्स वाहन संख्या- यूके 03टीए, 3713 अमोड़ी से एक किमी आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया । जबकि दुर्घटना में वाहन में सवार सात में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल केशवी देवी (60) पत्नी आन सिंह, निवासी खटोली मल्ली, दीपा देवी (25)पत्नी सूरज कुमार, निवासी लड़ाबोरा और हीरा राम (28) पुत्र प्रेम राम, निवासी तल्ली खटौली की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कैलाश राम (28) पुत्र किशन राम, निवासी पचनई, सूरज कुमार (27) पुत्र जगदीश राम निवासी लड़ाबोरा तथा सूरज कुमार (23) पुत्र दुर्गाराम, निवासी वैला तथा ऋषभ कुमार (4) पुत्र सूरज कुमार, निवासी लड़ाबोरा घायल हो गए ।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला
चल्थी चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए अपने वाहन से टनकपुर अस्पताल भेजा।