चम्पावत: उपचुनाव में मुख्यमंत्री के सामने खड़ी कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने भाजपा पर तल्ख तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी दे रही है। जिससे परेशान होकर उनके कार्यकर्ता प्रचार में नहीं आ रहे हैं।
भाजपा सत्ता में रहकर उनके कार्यकर्ताओं को तमाम तरीके से प्रलोभन दे रही
निर्मला ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में रहकर उनके कार्यकर्ताओं को तमाम तरीके से प्रलोभन दे रही है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में निर्मला ने कहा कि धंधे की आड़ में कई लोग दलबदल की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं का कोई वजूद नहीं जो पार्टी के साथ विश्वासघात करे।
उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा को कड़ा सबक सिखाएगी
निर्मला ने दावा किया कि आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा को कड़ा सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो उन्हें चुनाव के कार्यालय खोलने दे रही है। बल्कि प्रचार में आ रहे कार्यकर्ताओं को डरा धमकाया जा रहा है।