अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के समय में बदलाव, नया नियम लागू, यहां देखें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन को देश दुनिया से बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।

किया गया बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ी संख्या में यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसी बीच अयोध्या धाम के राम मन्दिर में अब दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। यह नया बदलाव लागू भी हो गया है। दरअसल श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने पर यह नया दर्शन समय लागू किया गया है।‌ महाकुंभ में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी। अब संख्या सामान्य होने पर यह नया दर्शन समय लागू हुआ है। इस संबंध में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने दर्शन के नए समय की जानकारी दी।
दर्शन को लेकर देखें नया समय

इससे पहले सुबह छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक रामलला का दरबार राम भक्तों के लिए खुला रहता था। महाकुंभ के दौरान यह किया गया था। अब श्रद्धालुओं की सामान्य संख्या को देखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रभु श्रीराम के दर्शन की समय अवधि पहले की तरह ही कर दी है।
🪔🪔सुबह 4 बजे: मंगला आरती
🪔🪔4.15 से शाम 6 बजे तक: कपाट बंद
🪔🪔शाम 4 बजे: श्रृंगार आरती
🪔🪔शाम 6:30 से 11:50 बजे तक: दर्शन
🪔🪔दोपहर 12 बजे तक: कपाट बंद
🪔🪔दोपहर 12 बजे: भोग आरती
🪔🪔दोपहर 12 से 12:30 बजे तक: दर्शन
🪔🪔दोपहर 1 बजे तक: कपाट बंद
🪔🪔दोपहर 1 से शाम 6:50 तक: दर्शन
🪔🪔शाम 7 बजे तक: पट बंद, भोग
🪔🪔शाम 7 बजे: संध्या आरती
🪔🪔 रात 9:45 बजे तक: दर्शन
🪔🪔रात 9:45-10 बजे तक: पट बंद, भोग
🪔🪔रात 10 बजे: शयन आरती
🪔🪔10:15 बजे: कपाट बंद