उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा से जुड़ी खबर सामने आई है। चारधाम यात्रा मई महीने से शुरू हो जाएगी।
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक
जिसके बाद अब चार धाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बीते गुरूवार बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों दिशा निर्देश दिए।
कहीं यह बात
जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा से पूर्व 30 अप्रैल तक सभी यात्रा मार्ग चाक चौबंद कर दिए जाएंगे। यात्रा मार्ग 30 अप्रैल तक दुरुस्त होंगे। इसके अलावा चार धाम यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली तथा उत्तरकाशी जनपद से चिकित्सकों को अन्य स्थानों पर यात्रा ड्यूटी के लिए नहीं भेजा जाएगा। बल्कि इन जनपदों में अन्य स्थानों से चिकित्सक तथा अन्य स्टाफ तैनात किए जाएंगे। साथ ही बताया कि इस बार यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले यात्रियों को पंजीकरण होते ही सभी सूचनाओं तथा आवश्यक टेलीफोन नंबर उपलब्ध हो जाएंगे। साथ ही हेली सेवा को लेकर यात्रियों के साथ धोखाधड़ी के मामले आते रहते हैं। इसके लिए सावधानी बरती जा रही है। इसके अलावा बताया कि वीआईपी दर्शन के लिए इस बार ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे आम आदमी को परेशानी न आए। वीआईपी दर्शन के लिए एक दिन में तीन स्टॉल तय किए जाएंगे। अन्य संबंधों में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।