वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत आभ्यासिक अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए, निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार अपराधों में लिप्त रहने वालें एवं उपद्रव कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
110 Crpc में चालानी रिपोर्ट प्रेषित की गयी
दिनांक 14.01.2022 को थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री दिनेश नाथ महंत4 द्वारा तारा सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम बसरखेत पो० तड़ागताल थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा का धारा 110 Crpc में चालानी रिपोर्ट प्रेषित की गयी, तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15 व्यक्तियों का चालान धारा 107/116 Crpc में कर पावबंद मुचलका हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी।