CISCE ने जारी किया कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) की ओर से जरूरी अपडेट है।

बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CISCE ने आधिकारिक तौर पर 2026 कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से और कक्षा 10 की 17 फरवरी से आयोजित होंगी। जारी टाइमटेबल में ICSE के लिए 75 से अधिक और ISC के लिए 50 विषयों को शामिल किया गया है।
📌📌ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक आयोजित होंगी
📌📌ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित हैं।
📌📌ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल और मई 2026 में घोषित होने की उम्मीद है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए CISCE Admit Card जनवरी 2026 में जारी होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।