दिवाली 2025 की तिथि को लेकर इस बार भी लोग असमंजस में हैं। दिवाली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
लिया गया है यह निर्णय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में 20 अक्टूबर को रोशनी का पर्व दीपावली मनाई जाएगी। दरअसल चारों धामों के धर्माचार्यों, विद्वानों व ज्योतिषाचार्यों ने इसी दिवाली मनाने का निर्णय लिया है। उनके मुताबिक इसी रात को अमावस्या तिथि, प्रदोषकाल और शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है। यही समय लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए श्रेष्ठ और शास्त्रसम्मत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बद्री-केदार धाम के धर्माधिकारी पंडित राधाकृष्ण थपलियाल ने सभी धर्मशास्त्रियों, विद्वान और ज्योतिर्विदों के साथ विचार-विमर्श के बाद घोषणा की है कि सोमवार को ही दीपावली पर्व मनाना पूरी तरह शास्त्रसम्मत व धर्मसम्मत है। साथ ही उन्होंने सभी से दीपोत्सव का पर्व इसी तिथि को मनाने का आह्वान भी किया।
21 अक्टूबर को भी मनाई जाएगी दिवाली
वहीं कुछ 21 अक्टूबर को दिवाली मनाने के पक्ष में हैं। इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा।