ऋषिकुल योगपीठ परिवार द्वारा 18 मई 2025 को योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर एक महाआयोजन राष्ट्रीय सम्मेलन राजधानी लखनऊ के गाँधी भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।
किया गया सम्मानित
जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से प्राकृतिक चिकित्सक, योग गुरुओं और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में अल्मोडा के चम्पानौला में रहने वाली नन्ही योगिनी नविका जैड़ा को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मात्र 09 वर्ष की आयु में योग खेल रत्न के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। नविका जैड़ा ने राष्ट्रीय सम्मेलन में आर्टिस्टिक सोलो योग प्रस्तुती से सबका मन मोह लिया। नविका ने योग की शुरुआत महज 6 वर्ष की आयु से शहर के प्रचलित योग संस्थान योग निलयम से की थी। जो अब कोच प्रेम बोर से ऑनलाइन क्लासेस लेती हैं। नविका उससे पूर्व जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर योग के क्षेत्र में कई मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। नविका के पिता तरुण जैड़ा व माता बेबी जैड़ा व परिवारजन इस उपलब्धि से खुश हैं। बिटिया की उपलब्धि का श्रेय कोच, उनके कथक संस्थान नटराज डाँस एवं जुबा क्लासेस और योग के आर्टिस्टिक कोरियोग्राफर दिशा अकादमी को देते हैं।
दी शुभकामनाएं
उनकी इस उपलब्धि पर नगरनिगम के महापौर अजय वर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, अरविन्द जोशी, हेमलता वर्मा तथा समस्त स्टाफ द्वारा इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।