बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। आशुतोष मेहरा को बधाई दीजिए। विद्यालयी शिक्षा के तहत 68वीं राष्ट्रीय खेल आयोजित हुए। इसके तहत बागेश्वर के आशुतोष मेहरा का उत्तराखंड की फुटबॉल टीम में चयन हुआ है।
खुशी की लहर
जानकारी के अनुसार इस संबंध में बागनाथ फुटबॉल क्लब एंड एकेडमी के संचालक व फुटबॉल कोच नीरज पांडे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यह प्रतियोगिता खेली जाएगी। आशुतोष के चयन पर बधाई दी है।