कांग्रेस हाईकमान ने कुलदीप राठौर को सौंपी यह जिम्मेदारी, उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया

हिमाचल: कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर को नयी जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

सौंपी यह जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक कुलदीप सिंह राठौर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिस पर पार्टी हाईकमान ने कुलदीप राठौर को संगठन सृजन अभियान के तहत ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। ऐसे में वह जल्द ही उत्तराखंड जाकर कांग्रेस नेताओं से वन टू वन बैठक करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेगे।