अल्मोड़ा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित किया।
कांग्रेस पर साधा निशाना-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही नारा है। पहले सबसे में डालो फूट और फिर जमकर करो लूट। जिसके चलते कांग्रेस की आज ये दसा हो गई है, कि कोई भी बड़ा नेता यहां जनसभा नहीं कर रहा है। बिना नाम लिये उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ दो भाई-बहन से प्रचार में जुटे है। जबकि कांग्रेस के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता है। लेकिन उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान से दूरी बना ली हे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो विकास कार्यों में ब्रेक लगना तय है। इस दौरान उन्होंने जनता को सरकार की उपलब्धियां गिनाई।