जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली, नैनीताल और मथुरा हाईवे को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का निर्माण शुरू हो गया है।
वाहन 100 किमी की स्पीड से भर सकेंगे फर्राटा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों की निगरानी में सहसिया हुसैनपुर, प्रेमनगर और चौबारी पर ट्रैक्टर, जेसीबी लगाकर समतलीकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें 29.920 किमी के इस बाइपास पर 46 पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 824 करोड़ की लागत से बन रहे 29.920 किमी के रिंग रोड में चार आरओबी, चार बड़े और सात छोटे पुल के अलावा 46 छोटी पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत जगह-जगह सात छोटे जंक्शन बनवाए जाएंगे। इसके अलावा आठ स्थानों पर बस यात्रियों के लिए यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा। दो फ्लाइओवर के अलावा तीन अंडरपास भी निकाले जाएंगे।