क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 19 फरवरी 2025 से आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हुआ है। जिसका अब 09 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे फॉर्मेट की 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने प्रतिभाग किया है। यह आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण है। गत चैंपियन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
कौन जीता मुकाबला
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार (5 मार्च) को न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से हरा दिया और फाइनल में एंट्री मारी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 362 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट पर 312 रन बनाए। जिसके बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साथ ही 25 साल बाद ऐसा होगा जब चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था और खिताब जीता था।