क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 19 फरवरी 2025 से आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हुआ है।
आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे फॉर्मेट की 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने प्रतिभाग किया है। यह आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण है। गत चैंपियन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
कल कौन जीता
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 9वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बारिश से मैच धुलने के कारण दोनों का खाता खुल गया, लेकिन एक भी जीत नसीब नहीं हुई। इसका मतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट में जीतने का आखिरी मौका भी गंवा दिया है और बिना कोई मैच जीते बाहर हो गई है।
आज का मुकाबला
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज शुक्रवार को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रुप बी का अहम मुकाबला खेला जाएगा। जीतने वाली टीम को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।