देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी जानकारी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो गई है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो गई है। जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रहीं हैं। गिल टीम इंडिया के 37वें टेस्ट कप्तान बने हैं। ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है, और वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पहले टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की है। यह मुकाबला बर्मिंघम में आयोजित हुआ। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने अंतिम दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज करके सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली थी। वहीं 02 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला गया। जिसमें भारत ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने 336 रनों से जीत हासिल करके सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। बर्मिंघम में भारतीय टीम पहली बार जीती। 58 साल पहले भारत ने यहां पहली बार खेला। वह 68.1 ओवर में 271 रन पर आउट हो गई।
भारत की सबसे बड़ी जीत
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 336 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम पांचवें दिन के दूसरे सेशन में 271 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने रन के हिसाब से विदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत की इस जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल और आकाशदीप रहे। गिल पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक जड़ा। आकाशदीप ने मैच में 10 विकेट झटके। इसके अलावा ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और केएल राहुल ने भी अहम भूमिका निभाई।
भारत टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।
इंग्लैंड टीम
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।