Cricket News: आज से भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आगाज, यहां देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी जानकारी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज आज 20 जून से शुरू हो रहीं हैं

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टेस्ट सीरीज आज 20 जून से शुरू हो रही है। जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। गिल टीम इंडिया के 37वें टेस्ट कप्तान होंगे। ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है, और वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगे। आज पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले के लीड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और बेन स्टोक्स- आधा घंटा पहले यानी 3 बजे मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया ने बीते 18 साल से कोई टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में नहीं जीती है। वहीं अब नये युवा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

इंग्लैंड टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जोश टोंग, क्रिस वोक्स।