अल्मोड़ा: हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) गोविंद सिंह पिलख्वाल के आज प्रथम बार गृह जनपद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
उनके मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। नगर के मुख्य प्रवेश द्वार सिकुड़ा बैंड से लेकर मालरोड तक एक विशाल स्वागत रैली निकाली गई। शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे गोविंद सिंह पिलख्वाल का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। एक निजी होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावुक स्वर में उन्होंने कहा कि आज मुझे जो यह जिम्मेदारी और सम्मान मिला है, वह देवतुल्य कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत का ही परिणाम है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
स्वागत रैली में उमड़ी भीड़
सिकुड़ा बैंड पर कार्यकर्ताओं के जमावड़े के बाद रैली के रूप में मंत्री का काफिला मालरोड पहुंचा। इस दौरान गोविंद सिंह पिलख्वाल ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। रैली में ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
रहें मौजूद
यहां स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, जिला महामंत्री दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, किरन पंत, ललित लटवाल, कुंदन लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, पंकज भाकुनी, प्रकाश बिष्ट, संजय बिष्ट, अमित साह मोनू, कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, नीरज सांगा, मनोज तिवारी, अमित बिष्ट, अभिषेक जोशी, प्रदीप मेहता, आनंद कनवाल, अर्जुन बिष्ट, चंदन बहुगुणा, सौरभ वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।