क्वारब-अल्मोड़ा एनएच मार्ग पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का होगा सुधारीकरण, भारत सरकार ने जारी किया इतने करोड़ का बजट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। क्वारब-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर लंबे से सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हुई है। जिनका जल्द सुधारीकरण होगा।

जल्द होगा सुधारीकरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दीवारों का दो करोड़ रुपये से सुधारीकरण होगा। इन दीवारों के सुधारीकरण के लिए भारत सरकार ने दो करोड़ बारह लाख रुपये का बजट जारी किया है। दरअसल यहां हाईवे पर कोसी, स्यालीधार, खोल्टा, पांडेखोला, कर्नाटक खोला, खत्याड़ी आदि क्षेत्रों में सड़क की सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त हुई है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बजट के अभाव में बीते एक साल से अधिक समय से इनका सुधारीकरण नहीं हुआ है। जिसके बाद अब बजट जारी हुआ है। जल्द इन जर्जर हो चुकी सुरक्षा दीवारों का सुधारीकरण होगा।