सुबह की ताजा खबरें (9 जुलाई, शनिवार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, दशमी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ मौसम विभाग ने प्रदेश के देहरादून, बागेश्‍वर और नैनीताल जिलों में शनिवार और रविवार तक वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज पौड़ी और नैनीताल जिलों में कई स्‍थानों पर तेज वर्षा का भी अनुमान है।

◆ बर्मिंघम के एजबेस्टन में शाम 7:30 बजे भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिंजो आबे के सम्‍मान में आज भारत में एक दिन का राष्‍ट्रीय शोक रखा जाएगा।

◆ केदारनाथ में बनने वाले विश्व के सबसे लंबे सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे के निर्माण को वन्य जीव बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। इस प्रस्तावित रोपवे की लंबाई 11.5 किमी है, जिससे सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की दूरी मात्र 25 मिनट में तय हो सकेगी।

◆ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अमरनाथ में बादल फटने से आई बाढ़ में हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा कि बादल फटने से कई लोगों की मारे जाने से वे व्यथित हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पहले ‘अरुण जेटली स्मृति व्याख्यान’ को संबोधित किया।

◆ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथजी मंदिर के पास बादल फट गया। पुलिस ने बताया कि कुछ लंगर और तंबू बादल फटने की चपेट में आ गए।

◆ सऊदी अरब के अराफात मैदानों में आज दुनियाभर के तकरीबन 10 लाख लोग हज के लिए जुटे। सऊदी अरब ने भारत से 79,000 से अधिक व्‍यक्तियों को हज करने की अनुमति दी है।

◆ उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोधिसत्व विचार श्रृंखला 2.0 कार्यक्रम में भाग लिया। कहा, “बोधिसत्व विचारों की श्रृंखला जारी रहेगी। खेलों से जुड़े सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।”

◆ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर नेपाल ने 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

◆ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक ने घोषणा की है। कि वो कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होंगे।