Site icon Khabribox

21 दिसंबर: विश्व ध्यान दिवस आज,मन-मस्तिष्क को मिलता है संतुलन और स्वास्थ्य भी रहता है दुरुस्त, जानें ध्यान लगाने के फायदे

आज 21 दिसंबर 2025 है। आज विश्व ध्यान दिवस मनाया जाता है। ध्यान और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।ध्यान लगाने पर मन-मस्तिष्क को संतुलन मिलता है जिससे स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है।

जानें इसके बारे में

हर साल 21 दिसंबर को मनाया जाता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) ने 2024 में घोषित किया था। जिससे मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक शांति के लिए ध्यान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। यह दिन शीतकालीन संक्रांति (winter solstice) पर पड़ता है, जो अंधेरे से प्रकाश की ओर बदलाव का प्रतीक है और आंतरिक चिंतन के लिए एक शुभ समय माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने, जिसमें भारत सह-प्रायोजक रहा, 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया है।
ध्यान ना सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि शारीरिक रूप से भी इसके फायदे मिलते हैं। यह विश्व ध्यान दिवस की पहली वर्ष गांठ है। विश्व ध्यान दिवस वर्ष 2024 में प्रारंभ हुआ था। विश्व ध्यान दिवस एक वैश्विक क्रांति है जिससे लोग अपने भीतर की शक्ति तथा आंतरिक शांति खोजने के लिए प्रेरित होते हैं।

ध्यान लगाने के फायदे

ध्यान लगाने (Meditation) के कई फायदे हैं, जिनमें तनाव और चिंता में कमी, एकाग्रता और याददाश्त में सुधार, बेहतर नींद, भावनात्मक संतुलन, कम ब्लड प्रेशर और दर्द से राहत शामिल हैं। यह मानसिक स्पष्टता, खुशी और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाता है, जिससे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है और आप वर्तमान में जीना सीखते हैं। 

Exit mobile version