दिल्ली लाल किला ब्लास्ट: सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को मिलेगी यह मदद

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली के लाल किले के पास बीते सोमवार को धमाका होने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई घायल‌ हुए हैं।

दी जाएगी इतनी अनुग्रह राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को ऐलान किया है कि सोमवार को लाल किले के पास हुए धमाके में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बताया कि जो लोग इस हादसे में स्थायी रूप से विकलांग हो गए हैं, उन्हें 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर ट्वीट किया और लिखा कि- “इस घटना में मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपये, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये की राशि देगी।”

लाल किले के पास धमाका

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विस्फोट सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर हुआ, जब एक सफेद आई20 कार धीमी गति से चल रही थी। इस धमाके के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की खबर है।