देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। म्यांमार में भूकंप ने तबाही मचाई है। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बचाव अभियान जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार (28 मार्च) को म्यांमार में तेज भूकंप ने तबाही मचाई है। यह शक्तिशाली भूकंप शुक्रवार (28 मार्च) की दोपहर को आया। जो म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पश्चिम में आया था। इसकी तीव्रता बहुत अधिक थी। इसका असर राजधानी नेपीताव सहित अन्य प्रमुख जगहों पर भी महसूस किया गया। इस शक्तिशाली भूकंप से राजधानी सहित कई इलाकों में भवनों के ढहने और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई है। इस शक्तिशाली भूकंप ने लोगों के जीवन के साथ बुनियादी ढांचे को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया है।
भूकंप से नुकसान
भूकंप के बाद, खोज और बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्तारूढ़ पार्टी जुंता ने इस बात की जानकारी दी है कि ताजा जानकारी के अनुसार यहां मरने वालों की संख्या 1000 के पार गई है। शनिवार (29 मार्च) को बताया की भूकंप में अब तक 2,376 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं अधिकारियों ने यह चेतावनी दी है कि मलबे के नीचे अब भी कई लोग फंसे हो सकते हैं। ऐसे में हताहतों की संख्या में वृद्धि की आशंका है।